फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर से बीआईटी व बिजनौर तक रोडवेज बस चलाने की मांग

Sat, 05 Jul 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के लोगों ने जौली व बेहड़ा सादात होते हुए बिजनौर के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन


गांव खोकनी निवासी रेशेंद्र गुर्जर का कहना है कि मार्ग पर कूकड़ा, बिलासपुर, धंधेड़ा, सिखरेड़ा, भंडूर, मिर्जा टिल्ला, जौली, तिस्सा, तेवड़ा, खोकनी, बेहड़ा सादात, कैडी, निजामपुर, दरियापुर, गंगदासपुर सहित करीब 15 गांव आते हैं। इस मार्ग से जाने वाले यात्री प्राइवेट बसों या निजी वाहनों में मंहगा सफर करते हैं।
रोडवेज बस सुविधा शुरू होने से यात्रियों का पैसा भी बचेगा व सफर करना सुलभ हो जाएगा। ककरौली निवासी नीरज कुमार का कहना है कि मार्गों पर भी रोड़वेज बसों का संचालन किया जाना चाहिए। ताकि लोगों के लिए यात्रा आसान हो सके।
विज्ञापन




बेहड़ा सादात तक आती हैं जौली मार्ग की बसें : रणवीर सिंह
गांव बेहड़ा सादात निवासी समाजसेवी रणवीर सिंह का कहना है कि मुजफ्फरनगर से जौली मार्ग को होते हुए प्राइवेट बसें बेहड़ा सादात तक आती है। यहीं से वापस मुजफ्फरनगर जाती हैं। सुबह को पहली बस सात बजे के करीब जाती है, लेकिन शाम को पांच बजे ही आखिरी बस चली जाती है। जिससे देर से जाने वाले यात्रियों को भोपा मार्ग से घूमकर मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है। इस मार्ग पर रोडवेज बसें चलने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें