फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी शुकतीर्थ में भक्ति की आस्था परवान चढ़ने लगी

विज्ञापन
शुकतीर्थ स्थित हनुमतधाम में पूजा अर्जना करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
धर्मनगरी शुकतीर्थ में भक्ति की आस्था परवान चढ़ने लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। लॉकडाउन खोले जाने पर धर्मनगरी शुकतीर्थ में भक्ति की आस्था धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। श्रद्धालु गंगा घाट में स्नान कर मंदिरों में पूजा पाठ कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। सूने पड़े तीर्थ धाम से जुड़े रोजगारों को रफ्तार मिलने की उम्मीद बंधने लगी हैं।
विज्ञापन

महाभारत कालीन शुकतीर्थ धाम में श्रद्धालुओं का आवागमन होने लगा है। मुख्य गंगा घाट पर श्रद्धालु अपने परिवारों, मित्रों के साथ गंगा स्नान करते दिखाई देने लगे हैं। वहीं मंदिरों से पूजा अर्चना के दौरान शंख और घड़ियालों की ध्वनि सुनाई दे रही है। संतों और श्रद्धालु बेरोकटोक नगर की गलियों में भ्रमण करते दिखाई दिए। नगर में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले होटल स्वामी और दुकानदारों के बीच रोजगार चलने की उम्मीद बंध रही है। कारोबारी सफाई कर अपने -अपने प्रतिष्ठानों को संवारने में जुट गए हैं। नगर में आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज कराकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान में रखते हुए स्वागत किया जा रहा है। होटल संचालक गुड्डू चौधरी, सचिन, मोनू, ईश्वर सैनी, कृष्ण, चाय टी स्टाल टीटू शर्मा, टीकाराम शर्मा, फल सब्जी विक्रेता ओमबीर, गोपाल प्रजापति, सतीश कुमार, परचून की दुकान मालिक विपिन, दीपक लाला, कपड़ा व्यापारी गोपाल, गोविंद, राजीव लालाजी आदि अन्य कारोबार से जुड़े हुए कारोबारियों के बीच रोजगार पहले की तरह चलने की उम्मीद बंध रही है। वहीं नगर के गणमान्य ग्रामीण प्रधान सुशील शर्मा, नीरज रायल, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रपाल राणा, विनोद शर्मा, कवंरपाल सैनी, मोनू चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, विकास बालियान आदि अन्य ग्रामीण आने वाले श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें