फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बदमाशों की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बदमाशों की तलाश में दी दबिश
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। करीब दो माह पूर्व हुई बंधन बैंक के कर्मी से हुई लूट में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड में दबिश दी। इस दौरान फरार हुए बदमाशों की तलाश में खेतों में भी कांबिंग की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लक्सर मार्ग पर 29 सितंबर को बाइक सवार चार बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी गांव गढ़ी निवासी मोहित बालियान से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल दो अन्य बदमाश उत्तराखंड के थाना मंगलौर क्षेत्र के गांव मुंडलाना में मौजूद हैं। इस पर थाना पुलिस की एक टीम ने तत्काल सूचना के आधार पर गांव मुंडलाना में दबिश दी। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस दबिश की भनक लगते ही दोनों बदमाश गांव से निकलकर खेतों में जा घुसे, जिनकी तलाश में पुलिस टीम ने घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। इस पर पुलिस टीम ने एक बदमाश के परिजनों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर उक्त आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें