फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर-हरिद्वार आरआरटीएस परियोजना को मिली सैद्धांतिक सहमति

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के लिए सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। परियोजना के एएआर/डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया को अब गति मिलेगी।
विज्ञापन

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि कि यह कॉरिडोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। परियोजना से मुज़फ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच आवागमन तेज होगा। यह यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी। परियोजना से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। क्षेत्र में निवेश को व्यापक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आरआरटीएस जैसी परिवहन परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा देती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
विज्ञापन



धरातल पर उतरते ही खुलेंगे निवेश के द्वार
यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मंत्री ने कहा कि यह कदम क्षेत्र के लिए दूरगामी सिद्ध होगा। इससे लोगों का जीवन अधिक सुगम बनेगा। आरआरटीएस कॉरिडोर से आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा मिलेगी। यह क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खोलेगा। व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ने से सामाजिक विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें