फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर किसानों का हंगामा, प्रदर्शन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन पर धरना देते भकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत संयुक्त मोर्चा के रेल रोको आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्टेशन पर धरना दिया। हालांकि इस दौरान स्टेशन पर ट्रेन नहीं आई। जिससे वे ट्रेन नहीं रोक सके।
विज्ञापन

भाकियू जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान दोपहर बारह बजे स्टेशन पहुंचे। यहां हंगामा कर लाइन नंबर एक पर धरना देकर बैठ गए। यहां उन्होंने नारेबाजी भी की। हालांकि प्रशासन ने रेलवे स्टेशन को पहले ही छावनी में बदल दिया था। उन्होंने केंद्र पर पूंजीपतियों का लाभ पहुंचाने के लिए नए कृषि कानून लाने का आरोप लगाया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने यूनियन पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया परंतु वे नहीं माने। दोपहर एक बजे बांद्रा हरिद्वार टर्मिनल एक्सप्रेस को आना था। किसान उसका इंतजार करते रहे परंतु उसे मेरठ में ही रोक दिया। यहां दो घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और एसडीएम सदर दीपक कुमार को सौंपा। जिसमें नए कृषि कानूनों के विरोध के साथ बकाया गन्ना भुगतान कराने, बिजली के बढ़े दाम वापस लेने, किसानों का इंडेंट बढ़वाने की मांग की। यहां चांदवीर सिंह, नवीन राठी, सतेंद्र चौहान, कुशलवीर सिंह, मांगेराम त्यागी, महकार सिंह, अशोक घटायन, शाहिद आलम, नीटू दुल्हेरा, सवेंद्र राठी, विपिन चौधरी रहे। वहीं, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा, एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित पुलिस फोर्स रहा।
फल लेकर आए किसान
प्रदर्शन के दौरान भाकियू कार्यकर्ता ट्रेन यात्रियों के लिए फल व बच्चों के लिए दूध लेकर लाए थे। ट्रेन नहीं आने पर उन्होंने खुद की फलों व दूध का लुत्फ उठाया। बांद्रा-हरिद्वार टर्मिनल एक्सप्रेस को मेरठ में ही रोक देने से यात्री परेशान रहे। किसानों का धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद तीन घंटे देरी से ट्रेन यहां पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें