कबड्डी में गाजियाबाद ने कैथल व बिजोपुरा ने सुहागनी को हराया
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर में श्री गुरु बाबा फकीरादास की स्मृति में चल रही अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन गाजियाबाद, कैथल (हरियाणा), सुहागनी, बिजोपुरा समेत कई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
शनिवार को पहला मैच जेपी एकेडमी गाजियाबाद और पाई एकेजमी कैथल की टीमों के बीच हुआ। इसमें जेपी एकेडमी गाजियाबाद की टीम ने 34 प्वाइंट बनाकर पाई एकेडमी कैथल को 17 प्वाइंट से हराया। जबकि सुहागनी व बिजोपुरा के बीच हुए मुकाबले में 5 प्वाइंट से बिजोपुरा की टीम विजयी रही। इस मैच में सुहागनी को 25 प्वाइंट व बिजोपुरा को 30 प्वाइंट मिले। इनके अलावा दिल्ली, रसुलपुर, मिरगपुर, बरला, सुहागनी, काकड़ा, शामली, मोदीनगर गुर्जर, कथुरा, इटावा, रोहतक चंडीगढ़, लिब्बारेहड़ी, लक्सर, पंचकुला, बनारस, नारसन, बापोली और टरडक की टीमों के बीच भी कड़ा मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अतुल प्रधान ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। साथ ही शारीरिक मजबूती भी मिलती है। चौधरी प्रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश व देश के मौजूदा हालात बुरे दौर से गुजर रहे है। हमें गुरुदेव बाबा फकीरा दास के पदचिह्नों पर चलते हुए उनकी शिक्षा का अनुसरण करते हुए समाज को एकजुट करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, रवि कुमार, सुशील शुगर, आजाद सिंह, आसु नागर, भानू प्रताप, आशीष नागर, अभिषेक, हरेंदर, नितिन चौधरी मोहित, प्रवीण कुमार, रवि कुमार आदि रहे।