ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते अतिथि
- फोटो : DEVBAND
क्रिकेट में ग्लोबल एकेडमी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई
देवबंद। पहले फैजान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को देवबंद व खेड़ा अफगान की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें ग्लोबल एकेडमी देवबंद की टीम ने ग्रीन वैली खेड़ा अफगान की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई
सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाइवे स्थित ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में ग्लोबल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जिसके जवाब में ग्रीन वैली एकेडमी खेड़ा अफगान की टीम मात्र 20 ओवर में 123 रन पर ही सिमट गई। ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ने 94 रन के बड़े अंतर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ी अजमल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कोच शोएब व अर्जुन सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस दौरान ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन साद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डा. बहारुल इस्लाम, राजशेखर, रवीश राठी आदि रहे।