Muzaffarnagar News : राशिद ने अपने साथियों की सहायता से जबरन खट्टा का सिर मुंडवाकर उसे बेइज्जत किया गया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि इस दौरान ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे।
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के जौला गांव में चोरी करने के शक में कई युवकों ने गांव के ही एक युवक को पकड़कर जबरन उसका सिर मुंडवाकर उसे बेइज्जत किया। स्वयं उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में गांव के ही राशिद राणा की कोल्ड ड्रिंक्स व चाय की दुकान है। गांव का ही खुशी मोहम्मद उर्फ खट्टा नशे की हालत में मंगलवार को शाम राशिद की दुकान पर गया था। किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हुई थी।
वहीं, रात के समय राशिद की दुकान का ताला टूट गया। बुधवार को दुकान में चोरी होने के शव में राशिद ने अपने अन्य साथियों की सहायता से खुशी मोहम्मद उर्फ खट्टा को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि उसने उसकी दुकान में चोरी की है।
राशिद ने अपने साथियों की सहायता से जबरन खट्टा का सिर मुंडवाकर उसे बेइज्जत किया गया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो युवकों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।