देवबंद में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय का स्वागत ?
- फोटो : DEVBAND
भाजपा की सरकार बनवाने में ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान : पांडेय
देवबंद। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय का शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने राष्ट्रीय महामंत्री संदीप शर्मा के आवास प्रीत विहार कालोनी में भव्य स्वागत किया।
उत्तराखंड से दिल्ली जाते समय देवबंद में कुछ समय के लिए ठहरे राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित केंद्र में बीजेपी की सरकार बनवाने में ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। परंतु आज कार्यकर्ता अकेला महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 14 जनवरी को आचार्य महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज का पट्टाभिषेक होने से भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पुर्नस्थापना होना हमारे लिए गर्व और गौरव की बात हैं। पांडेय ने केंद्र सरकार गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की, जिससे कि गऊमाता का कटान रूक सके। उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रतीक त्रिपाठी, विवेक कौशिक व अभिनव त्रिपाठी भी मौजूद रहे।