फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार हत्याकांड में मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार हत्याकांड में मिले अहम सुराग
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल में शनिवार सुबह चौकीदार इरफान की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया जांच में बेटी की शादी में बाधा उत्पन्न करने पर चौकीदार की हत्या की गई है। जल्द पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

चरथावल में खुसरोपुर मार्ग निवासी इरफान (50) पुत्र इसराइल चरथावल देहात का चौकीदार था। शनिवार सुबह मोबाइल पर कॉल आने पर वह घर से निकला था, जिसके बाद सुबह करीब नौ बजे दधेडू-कछौली मार्ग पर उसकी लहूलुहान लाश मिली थी। सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। सूत्रों के अनुसार इरफान के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ के बाद हत्या की वजह सामने आने के साथ ही उसके हत्यारोपी भी चिह्नित कर लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार एक युवक इरफान की बेटी से शादी करना चाहता था। हालांकि इरफान इसके लिए तैयार नहीं था। लगातार दबाव डालने के बावजूद इरफान का बेटी की उक्त युवक से शादी से इंकार करना ही उसकी मौत की वजह बन गया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनके आधार पर पुलिस बहुत जल्द इरफान हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि चरथावल में चौकीदार इरफान की हत्या में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बहुत जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें