मुजफ्फरनगर में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भक्तिभाव से गणेश प्रतिमा का गंगा में विसर्जन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला से श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश प्रतिमा को धूमधाम से डीजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए शुकतीर्थ ले जाकर गंगा में विसर्जित किया गया।
मोहल्ला रामलीला टिल्ला क्षेत्र में दस सितंबर को भगवान श्रीगणेेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद से निरंतर भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जा रही थी। शनिवार को विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न करने के बाद श्रीगणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए शुकतीर्थ ले जाया गया। श्रीगणेश प्रतिमा को रामलीला टिल्ला से डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए चुंगी नंबर-दो से आबकारी रोड, भगतसिंह रोड व शिवचौक होते हुए भोपा रोड होते हुए तीर्थनगरी शुकतीर्थ ले जाया गया। वहां धूमधाम से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया गया। चिराग सैनी, शिवम, सोनू, संजू, लवी, अंजू, बीना और मयंक आदि शामिल रहे।