फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
हुसैनपुर कलां गांव में ग्राम सभा की बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाने जाते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गांव हुसैनपुर कलां में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया हुआ था। उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल को साथ लेकर अवैध निर्माण गिरवा दिया। ग्राम सभा की बंजर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम हसैनपुर कलां के पूर्व प्रधान शाहनवाज उर्फ इच्ची तथा उसके भाई जकाउल्ला ने ग्राम सभा की 800 वर्गमीटर बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया हुआ था। उप जिलाधिकारी अरूण कुमार तथा तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने बताया कि शासन की नीति व निर्देशों के अनुसार वे राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल को साथ लेकर मंगलवार को गांव हुसैनपुर कलां पहुंचे। इस टीम ने जेसीबी मशीन से ग्राम सभा की बंजर भूमि पर हुए अवैध निर्माण को गिरवाया। ग्राम सभा की 800 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वार इस बंजर भूमि पर कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। वर्ष 2017 में भी ग्राम सभा की बंजर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया था। आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा इस भूमि पर कब्जा करके फिर अवैध निर्माण कर लिया गया था। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ विनय गौतम भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हुसैनपुर कलां गांव में ग्राम सभा की बंजर भूमि का अवैध निर्माण गिराती जेसीबी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें