फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके के साथ आग, दो किशोर झुलसे, संचालक मौके से फरार

Sat, 18 Apr 2026 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से दो किशोर झुलस गए। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आग लगने से दो किशोर झुलसे
आग लगने की घटना में दो किशोर झुलस गए। उनकी पहचान कासिम और हुजैफा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

यह भी पढ़ें: UP: हरियाणा में यूपी के किसानों का गेहूं रोका, तीन दिन से बॉर्डर पर फंसे किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अवैध तरीके से चल रहा था पटाखा गोदाम
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोदाम के संचालन के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था। यह गोदाम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज के घेर में स्थित था।

बताया जा रहा है कि लोनी (गाजियाबाद) के कुछ लोगों ने इस स्थान को किराए पर लेकर यहां पटाखे बनाने का काम शुरू कर रखा था। घटना के बाद गोदाम संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ बुढ़ाना यतेंद्र सिंह नागर और रतनपुरी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें