बुढ़ाना कोतवाली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करता टॉप-10 बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जौला गांव का रहने वाला कोतवाली का टॉप-10 अपराधी गुनाहों से तौबा कर कोतवाल पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। कोतवाली में फूट फूटकर रोते हुए जीवन में अपराध न करने की कसम खाई।
क्षेत्र के गांव जौला का रहने वाला इलियास उर्फ टीटी बुढ़ाना कोतवाली की टॉप-10 की श्रेणी में शामिल है। इलियास शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे बुढ़ाना कोतवाली पहुंचा। उसने इंस्पेक्टर के सामने आत्मसमर्पण किया।
पुलिस के सामने फूट फूटकर रोते हुए उसने जीवन में अपराध ने करने की कसम खाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियुक्त इलियास हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ उनकी कोतवाली में संगीन धाराओं में छह से अधिक अपराध पंजीकृत हैं।
पुलिस का मानना है कि एंकाउंटर से बचने के लिए उसने आत्मसमर्पण किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने नियमानुुसार कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।