चरथावल पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश मीरापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन का अपराधी है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चरथावल पुलिस शुक्रवार रात को कुटेसरा-दहचंद मार्ग पर नहर की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा वह बाइक से गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया।
पकड़ा गया बदमाश शाहिद निवासी संभलहेड़ा मीरापुर है, जो मीरापुर थाने हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन अपराधी है। उस पर लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।