मुजफ्फरनगर। आईजी आलोक शर्मा ने शनिवार को कचहरी में चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और अधीनस्थों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के बीच शनिवार को आईजी आलोक शर्मा जनपद पहुंचे। कचहरी में चुनाव कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी केबी सिंह समेत एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी साथ रहे। आईजी ने नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
प्रत्याशियों के आने-जाने की व्यवस्था देखी। मौजूद अधिकारियों को प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। प्रत्याशी के अलावा किसी को नामांकन के दौरान नहीं आने देने की बात कही। हथियारों के प्रदर्शन और आचार संहिता का पालन कराने के आदेश दिए।
अधीनस्थों को चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। आईजी के आगमन से अधीनस्थों में खासी खलबली मची रही। थानों पर सुबह ही सब कुछ दुरुस्त दिखाने के लिए पुलिसकर्मी जुटे रहे।