फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्पीड़न नहीं रुका तो खाईखेड़ी मिल में गन्ना नहीं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव तुगलकपुर में बुधवार को भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव चौधरी प्रताप सिंह के आवास पर किसानों की एक बैठक हुई। बैठक में गांव गोधना, तुगलकपुर व कम्हेडा और नगला दुहेली आदि के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के कर्मचारी शुगर मिल में गन्ने की प्रजाति को खराब बताकर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। किसानों ने निर्णय लिया कि अगर मिल कर्मचारियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो एक दिसंबर से क्षेत्र के किसान शुगर मिल में गन्ना नहीं लेकर जाएंगे। बैठक में चौधरी प्रताप सिंह, सुधीर चौधरी, अनंगपाल, रामजीत, आयुष, धर्मेंद्र, सैंकी, संदीप, मनोज, गोविंद, गुड्डू, मोहन सिंह, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। इस संबंध में शुगर मिल के डीजीएम संजीव कुमार का कहना है कि कुछ किसान अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने की अगेती प्रजाति के गन्ने में आपूर्ति करना चाहते हैं। जिस प्रजाति का गन्ना है, उसी प्रजाति में लिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से प्रजाति के अनुसार ही गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें