फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी की तो सलाखों के पीछे होगें- डीएम

विज्ञापन
बुढ़ाना के जौला गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करते डीएम व एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चुनाव में गड़बड़ी की तो सलाखों के पीछे होंगे : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने क्षेत्र के तीन अतिसंवेदनशील गांवों का दौरा किया। उन्होंने हुसैनपुरकलां गांव की सूचनाएं सही एकत्र न होने पर डीएम ने उपजिलाधिकारी व गांव के लेखपाल की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। डीएम ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की तो उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
मंगलवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव हुसैनपुरकलां, जौला व कुर्थल गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ का निरीक्षण किया। हुसैनपुरकलां गांव में गांव की व्यवस्था तथा सूचनाएं सही एकत्र न करने पर डीएम ने एसडीएम अशोक कुमार व गांव के लेखपाल की क्लास ली। उपजिलाधिकारी व लेखपाल की कार्यशैली से नाराज जिलाधिकारी ने दोनों को सही कार्य न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों के साथ मिटिंग में जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने पर सलाखों के पीछे भेज दिए जाओगें। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम व एसएसपी ने जौला गांव के पार्श्वनाथ जैन इंटर कॉलेज में ग्रामीणों की बैठक इस दौरान एसएसपी ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि धमकी देकर वोटरों कों अपने पक्ष में करने वालों की जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी। उन्होेंन ग्रामीणों से शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन कराने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों का यह काफिला जौला गांव के बाद कुर्थल गांव में पहुंचा। यहां बैठक में अधिकारियों ने शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन करने के निर्देश दिए। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सीओ विनय गौतम, एसडीएम अशोक कुमार व इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल आदि अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें