भोपा (मुजफ्फरनगर)। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और हेल्पलाइन शिविर आयोजित किया गया। मोरना पीएचसी के प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने कोरोन संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। बेटियों से कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से सुखद भविष्य बनेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बरतें।
भोपा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित शिविर में डॉ. अर्जुन सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। बदलते मौसम में खान पीन का ध्यान रखें। कोरोना के चलते हमें और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बेटियां ही कल का भविष्य है। एएनएम सुनिता सालार ने महिलाओं से संबंधित बीमारियों व उनके उपचार के बारे में जानकारी दी।
बेटियों घबराना नहीं, पुलिस आपके साथ
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने छात्रों से कहा कि किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, हौसले से काम ले। छात्राओं को छोटी-छोटी संदिग्ध घटनाओं से जुड़ी बातों को अपने परिजनों से शेयर करनी चाहिए। महिला हेल्प डेस्क की महिला कांस्टेबल कविता जयंत, मधु बिश्नोई ने छात्राओं को गुड टच, बैड टच के साथ ही राइट एंड रॉंग टच व महिला हेल्प नंबर आदि की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अंजू चौधरी, सावित्री देवी ने विचार रखें।
आत्मविश्वासन पैदा करें : सीमा
विद्यालय की वार्डन सीमा चौधरी ने छात्राओं से कहा कि वह अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर कंठस्थ होने चाहिए। अध्यापिका दीपमाला ने कहा कि किसी भी स्थिति में अपने सामने वाले व्यक्ति को यह अहसास ना होने दें कि वे असुरक्षित हैं। रफत जहां ने बताया कि महिलाओं पर बचपन से ही पाबंदी लगाई जाती है। महिलाओं को निडरता के साथ आत्मनिर्भरता के लिए आगे बढ़कर समाज में एक अलग पहचान बनानी होगी। शाहीन परवीन ने छात्राओं से निडर रहने की बात कही। इमराना ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए महिलाओं का जागरूक होना अति आवश्यक है।
बेटे-बेटी में नहीं होनी चाहिए अंतर
छात्रा विशाखा ने कहा कि बेटा और बेटी की परवरिश में अंतर रखना गलत सोच है। बेटियों के भी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। छात्रा गुड़िया ने कहा कि शिविर में उनके अधिकार बताए गए हैं। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्रा अंतिम ने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिली। पढ़ाई के लिए भी प्रेरित किया गया।
अध्यापिका-- रफत जहां- फोटो : MUZAFFARNAGAR
वार्डन-- सीमा चौधरी- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रा विशाखा कक्षा 8- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रा अंतिम कक्षा 6- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रा गुड़िया कक्षा 7- फोटो : MUZAFFARNAGAR