दौराला - दौराला में शिव परिवार और नंदी महाराज की मूर्ति की स्थापना पर मौजूद श्रद्धालु। स्रोत :
कस्बे के वार्ड-7 स्थित मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बे के वार्ड-7 स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार को धार्मिक आयोजन के दौरान शिव परिवार एवं नंदी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि-विधान से स्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
पंडित गिरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन उपाध्याय ने बताया कि शिव परिवार और नंदी महाराज की मूर्तियों की स्थापना लेफ्टिनेंट ओंकार सिंह की स्मृति में जनेश्वर शर्मा, नीरज शर्मा एवं उनके साथियों की ओर से कराई गई है। मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में सागर, अनुराग, अमित, टिंकू, संदीप, सचिन, अरुण, सुनील, मनोज, अधिराज, प्रिंस आदि मौजूद रहे।