खतौली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर केक काटते पूर्व विधायक करतार भडाना एवं अन्य
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। पूर्व विधायक करतार भड़ाना ने कहा कि वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने आए हैं। टिकट के दावेदार नहीं है। महापुरुषों के नाम राजनीति नहीं होनी चाहिए। सर्वसमाज के लोगों को एक रहना चाहिए।
करतार भड़ाना की ओर से मंड़ी परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया। बुजुर्ग विजयपाल ठाकुर के द्वारा केक कटवाया गया। भड़ाना ने कहा कि अपने बुजुर्गों के चरणों में सिर झुकाता हूं। अटलजी का जन्मदिन मनाने के लिए हम एकत्र हुए है। मुझे झूठ बोलना नही आता है, मुझे ऊपर वाले का कुछ इशारा हुआ या तो तुम्हारा कर्ज बाकी था। राजनीति इतनी घटिया हो गई है कि जन्मदिन पर भी लोग राजनीति करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी जो 36 बिरादरी के नेता थे, उनके जन्मदिन पर भी राजनीति की गई। यहां के सारे नेता जन्मदिन पर भी राजनीति करेंगे।
करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह हेलीकाप्टर से आना चाहते थे, क्योंकि उनकी इच्छा थी कि अटलजी के चित्र पर फूलों की वर्षा कर सकूं। लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा से जो दावेदार है, टिकट भी उसी को मिलेगा। मैं टिकट की दावेदारी में नहीं हूॅं। आरएसएस नेता मुफ्ती वजाहत कासमी भी अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम बाद मुफ्ती वजाहत कासमी भड़ाना के करीबी शारिक के आवास पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर विजय पाल तथा संचालन रविंद्र ने किया।
खतौली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : MUZAFFARNAGAR