फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू रात का जरूर है, आप दिन में भी बरतें सावधानी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर बिना मॉस्क के गुजरते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव की वजह से रात का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, लेकिन दिन में भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इससे खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में लोग बेपरवाह नजर आए। बिना मास्क के ही सड़कों पर घूमते दिखे। यही नहीं दुकानों पर बिना मास्क लगाए ही खरीदारी की, जबकि शासन ने दुकानदारों और ग्राहकों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद दुकानों पर सैनिटाइजर भी नजर नहीं आए। शहर के बीच शिव चौक, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी रोड, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर दिनभर लापरवाही नजर आई।
वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने लोगों को कोरोना के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू की जानकारी दी। मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, अपने आसपास स्वच्छता रखने और अनावश्यक कार्य के चलते घर से बाहर न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जागरूक करने के लिए पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर भेजी जा रही है। ओमिक्रॉन के लक्षण और बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। लोगों के सहयोग से ही बीमारी से बचाव हो सकेगा।

मुजफ्फरनगर के भगत सिहं रोड पर बिना मॉस्क के गुजरते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें