फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दहेज हत्या के आरोपी पति, सास व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। फुलत निवासी भावना की दहेज की मांग पूरी न होने पर कथित हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
सात जुलाई को फुलत निवासी 24 वर्षीय विवाहिता भावना पत्नी सोनू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों ने गर्दन व शरीर पर चोट के निशान देखकर ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक विवाहिता के पिता पाल्ला ने बेटी के पति सोनू, सास गंगोह, ससुर सुरेश, जेठ श्याम कुमार एवं कल्लू, ननद ज्योति, जेठ श्याम कुमार के दो पुत्रों शरद एवं शेखर तथा दो जेठानियों के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बुधवार को पुलिस ने नामजद पति , सास तथा ससुर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।-गजेंद्र पाल सिंह, सीओ बुढ़ाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें