फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष के चाचा, चाची व चचेरे भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



छपार। खेत से भैंसा बोगी में चारा लेकर आ रहे भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष के चाचा, चाची व चचेरे भाई को पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके खेत में खड़े पापुलर के पेड़ भी काट दिए थे। महिला व उसके पुत्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।



मंगलवार शाम को लगभग सात बजे भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष गांव बढ़ीवाला निवासी अजय कुमार के चाचा देवेंद्र, चाची संतलेश, चचेरा भाई सूर्या खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहे थे। गांव के निकट ही कुछ लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लिए खड़े मिले। जब पीड़ित उनके पास पहुंचे तो उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन




शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रात में ही तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां पर सूर्या व उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

-



झगड़ा दोनों ओर से हुआ है। दूसरे पक्ष को भी चोटें आई हैं। घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। अभी एक ही पक्ष की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - विनय द्विवेदी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें