कृषि प्रदर्शनी में गिनाए मानव अधिकार
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की ओर से मानव अधिकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों को उनके अधिकारों के विषय में अतिथियों ने जानकारी दी। जिला औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ डीएम चंद्रभूषण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, जेल अधीक्षक रहे। संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश गोयल ने संघ की ओर से कराए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्था के भविष्य में कराए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
अतिथियों ने मानव के अधिकारों के विषय में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिल्ली से पधारी कवियत्री प्रज्ञा गोयल ने मानव अधिकारों पर काव्य पाठ किया, जिसकी सबने सराहना की। संचालन डॉ. राहिब आलम और अर्पित गोयल ने संयुक्त रूप से किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, ललित त्यागी, अरुण शुक्ला, महेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, केपी सिंह, लीजू वर्गीश, शाश्वत गोयल, योगेश त्यागी, संदीप गुप्ता, अनिरूद्ध चौधरी, राजनीश त्यागी, सुनील, राजीव बंसल, आनंद स्वरूप, पवन सिंघल, रविंद्र त्यागी, अरविंद, हिमांशु, सोनी, याकूब खान, कमलेश सैनी, जय किशन, एसपी सिंह, दीपांशु शर्मा, राहुल शर्मा, मोहम्मद रिजवान, प्रवीण कुमार, मनोज तोमर, सुंदर कुमार, उमंग कुमार, ऋषि किशोर, संजय कुमार मौजूद रहे।