मुजफ्फरनगर। ऋषिकेश से कर्नाटक के हुबली जक्शन जाने वाली हुबली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। वहीं लंबी दूरी वाली चार ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
बृ़हस्पतिवार को वाया मुजफ्फरनगर होकर लंबी दूरी वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से ढाई घंटे, ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई के बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस, ऋषिकेश से पुरी जाने वाली एक घंटे लेट पहुंची। शाम के समय मुजफ्फरनगर से अंबाला जाने के लिए खालापार निवासी अमन रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्हें इंटरसिटी ट्रेन के ढाई घंटे लेट होने का पता चला तो वह लौट गए। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट चलने के कारण के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया।