फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म अंग्रेजी में, कैसे भरें ठेले वाले

विज्ञापन
नगर पालिका में पीएम स्वनिधि के फार्म जमा करते ठेली-पटरी वाले। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फार्म अंग्रेजी में, कैसे भरें ठेले वाले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत दस हजार रुपये के लोन को आवेदन करने के लिए नगर पालिका में ठेले-पटरी वालों की भीड़ लगी रही। आवेदन का प्रारूप अंग्रेजी में होने के कारण इन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आवेदन भरवाने के लिए ठेला-पटरी संचालक इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना के तहत ठेला-पटरी संचालकों को दस हजार रुपये का ऋण मुहैया कराया जाना है। इसके लिए नगर पालिका में पंजीकरण शुरू हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आवेदन जमा करने के लिए पहुंचे लेकिन आवेदन का प्रारूप देखकर उनके होश उड़ गए। अंग्रेजी भाषा में लिखा आवेदन प्रारूप उनकी समझ में नहीं आया। ज्यादातर आवेदनकर्ता अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे होने के कारण इस प्रारूप को भर नहीं पाए। इसके लिए वे इधर-उधर भटकते रहे। कुछ लोगों की मदद कर फार्म भरवाया गयाख् जबकि कुछ को निराश होकर लौटना पड़ा। आवेदन खिड़की पर भी भारी भीड़ लगी रही। इनमें सबसे ज्यादा मंगल बाजार में फड़ लगाने वाले शामिल थे।
विज्ञापन

ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन पत्र भरवाने के लिए पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी का डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें