फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल, रेस्टोरेंट खुले, मॉल बंद रहे

विज्ञापन
अनलॉक-1 में बंद भोपा रोड स्थित मॉल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
होटल, रेस्टोरेंट खुले, मॉल बंद रहे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अनलॉक-1 एक दूसरे चरण में प्रशासन द्वारा गाइड लाइन जारी करने पर मंगलवार को होटल और रेस्टोरेंट खुले, मगर मॉल नहीं खुले हैं।
प्रशासन ने केंद्र सरकार गाइड लाइन के अनुसार एक दिन बाद अपनी गाइडलाइन जारी की। इसमें मंगलवार से शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट भी खुलने की अनुमति दी। मंगलवार को वैसे भी आधे दिन ही बाजार खुलना था। इसके बाद बाजार सैनिटाइज किया गया। मंगलवार सुबह करीब ढाई माह बाद होटल और रेस्टोरेंट खुले। वैसे भी होटल और रेस्टोरेंट में भी कम ही लोगों के प्रवेश की इजाजत मिली है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने मंगलवार को केवल सफाई की। मंगलवार होने के कारण भी पहले दिन लोग होटल और रेस्टोरेंट में नहीं आए। रेस्टोरेंट संचालक मुकेश शर्मा ने बताया कि ढाई माह बाद रेस्टोरेंट खुले हैं। कारीगर अन्य जिलों के थे, जो चले गए हैं। अब कैसे होगा काम, उन्हें बुलवाना पड़ेगा। पहले दिन केवल सफाई हुई है। उधर, भोपा रोड और रुड़की रोड के शॉपिंग मॉल और स्वरूप प्लाजा बंद रहे। ग्रांट प्लाजा मॉल के मालिक अनिल स्वरूप ने बताया कि अनलॉक के दूसरे चरण में मॉल खुलने की छूट मिली है। मॉल खोलने के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया है, मगर अभी प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है। अनुमति मिलने पर मॉल खोला जाएगा।
विज्ञापन

सैलून चलवाने की मांग, सीएम को ज्ञापन भेजा
मुजफ्फरनगर। नगर के सैलून संचालकों ने डीएम कार्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उनके सैलून खोलने की इजाजत देने की मांग की गई। बताया कि सैलून और ब्यूटी पार्लर ढाई माह से बंद हैं, जिससे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में अनीस, नाजिम, महबूब सलमानी, अमीर अहमद, साहिल सलमानी, मौहम्मद वसीम, अनीस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें