फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

Fri, 30 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला की मौत पर हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। जिला चिकित्सालय में महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा िकया। छपार के सिमरती निवासी सोमदत्त की पत्नी कौशल्या की देर रात तबियत खराब हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे परिजन कौशल्या को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन


पति सोमदत्त के अनुसार इमरजेंसी में मौजूद फार्मेसिस्ट ने उसे बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए कहा। पीड़ित ने डॉक्टर को बुलाने को कहा तो उसने बुलाने से इंकार कर दिया। फार्मेसिस्ट ने बीमार पत्नी को इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ड्यूटी पर आए चिकित्सक से पीड़ित ने पत्नी को देखने के लिए कहा तो उसने कहा कि फार्मेसिस्ट ने उपचार दे दिया है, अब देखने की आवश्यकता नहीं है।

उसने बताया कि कुछ देर बाद की उसकी पत्नी ने अस्पताल में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पीड़ित ने फिर से चिकित्सक सेे पत्नी देखने की गुहार लगाई तो आरोपी ने उसे मृत घोषित कर अपने घर ले जाने को कहा। परिजनों ने चिकित्सक और फार्मेसिस्ट से दुर्व्यवहार कर अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित ने चिकित्सक और फार्मेसिस्ट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें