मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
Sister's throat cut: शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में भाई आमिर ने धारदार हथियार से बहन अदीबा (25) की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ऑनर किलिंग के इस मामले में एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी भाई की तलाश की जा रही है।
घर के बाहर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी शकील कुरैशी की बेटी अदीबा पिछले डेढ़ साल से गांव पलड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। शनिवार देर शाम परिजन उसे घर लेकर आए थे। रविवार दोपहर युवती, उसका भाई व मां घर पर थे। बताया कि अदीबा का एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आमिर और परिवार के लोग अदीबा को समझा रहे थे, कि वह इस रिश्ते को खत्म कर दे, बहुत बदनामी हो रही है। मगर अदीबा नहीं मान रही थी। वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।
अचानक गुस्से में आकर आमिर ने धारदार हथियार से अदीबा का गला रेत दिया और फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गांव में भीड़ जुट गई। पुलिस ने अदीबा को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी। शाहपुर पुलिस के साथ एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने भी मौके पर आकर जांच पड़ताल की। साथ ही अदीबा के परिजनों से भी पूछताछ की।
एसपी देहात का कहना है कि हत्यारोपी भाई फरार है, उसकी तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। साथ ही जांच की जा रही है कि भाई के अलावा और कौन लोग युवती की हत्या में शामिल रहे। इसके अलावा जिस युवक के साथ युवती का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, उससे भी पूछताछ कर जाएगी।
खून से सना कमरा
जिस कमरे में अदीबा की हत्या की गई, उस कमरे में हर जगह खून ही खून पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने मंजर देखा तो रूह कांप उठी। वहीं अदीबा के परिजन भी बुरी तरह बिलख रहे थे। साथ ही उस युवक को भी कोस रहे थे, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखें...
Shamli: तेल तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दो पेट्रोल पंप मालिक और सरगना की तलाश में दबिश