फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप : पत्नी अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी, पति और उसका दोस्त फर्जी केस कराते थे, तीनों गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 12:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पति और उसका दोस्त किसी पैसे वाले को चिह्नित करते थे। उसके बाद पत्नी शिकार को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। ऐसा ही एक मुकदमा लेकर पति थाने पहुंचा। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हो गया। 
विज्ञापन
हनीट्रैप कांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालापार पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाले दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पैसा वसूलते थे। महिला चिह्नित किए गए व्यक्ति को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। इसके बाद वसूली की जाती थी।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 17 नवंबर को शौकीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि नगर निवासी एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल में मामला झूठा पाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली। लोगों से पूछताछ भी की। 
 

जांच में आया कि शौकीन व उसकी पत्नी, दोस्त असलम हनी ट्रैप गिरोह चलाते हैं। लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करते हैं। महिला लोगों को प्रेमजाल में फंसाती है। उसका पति व दोस्त चिह्नित व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराते हैं। दंपती सहित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस गिरोह ने पंजाब में भी घटनाएं की हैं, उनकी जानकारी की जा रही है।
 
विज्ञापन

पंजाब तक की वारदात

गिरफ्तार शौकीन ने बताया कि वह पैसे वाले लोगों के मोबाइल नंबर हासिल कर अपने दोस्त को देता था। वह अपनी पत्नी को देता था। एक व्यक्ति को चिह्नित किया जाता था।
महिला चिह्नित व्यक्ति को अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थी, उसे सुनियोजित ढंग से किसी स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुछ समय व्यतीत करती थी। इसके बाद नजदीकी थाने में जाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराते थे। वह पंजाब के संगरूर में रहता था। पंजाब में भी उनके गिरोह ने इस प्रकार की कई घटनाएं की हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें