फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के साथ खूब उड़ा रंग गुलाल

विज्ञापन
शहर के बालाजी चौक पर होलिका दहन कर परिक्रमा करते श्रद्घालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में 195 और जनपद में कुल 1,146 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने दिन में व्रत रखकर होलिका का पूजन किया। शाम को काली नदी में लंगरी देने के बाद शाम 6.30 बजे से होलिका दहन किया गया। दिन भर बच्चों और युवाओं में होली को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में रविवार को 195 स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। जनपद में यह संख्या 1,146 रही। शहर कोतवाली क्षेत्र के 95, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के 32 व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के 68 होलिका दहन स्थलों पर महिलाओं ने दिन में व्रत रखकर पूजन किया। शाम के समय काली नदी पहुंचकर महिलाओं ने घर-परिवार में सुख-शांति की कामना के साथ लंगरी दी। इसके बाद शाम 6.30 बजे से होलिका दहन शुरू किया गया, जिसमें आहुति देकर लोगों ने कोरोना महामारी के खात्मे के साथ ही परिवार व देश में सुख-समृद्धि की कामना के साथ गेहूं की फसल का भोग लगाया।
उधर, खतौली में होलिका पूजन के बाद शाम को होलिका दहन किया गया। बुजुर्ग महिलाओं लतेश, पंकज व उमा देवी ने बताया कि होली पर सुबह बुरकलों के साथ होली हार लेकर बच्चे होलिका स्थल पहुंचते हैं। वहां पूजा-अर्चना के बाद शाम को होलिका दहन किया गया। उधर, शब-ए-बरात को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। रात तक सभी थाना प्रभारी फोर्स के साथ क्षेत्र में विशेषकर संवेदनशील स्थलों पर लगातार गश्त पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें