फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुरियारों की टोलियों ने मचाया हुड़दंग

विज्ञापन
नई मंडी में होली खेलती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
होली पर हुलियारों की टोलियों ने मचाया हुड़दंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी के दिन होली पर्व पर बच्चों, युवाओं, महिलाओं ने जमकर हुड़दंग किया। सुबह के समय ठंड में बच्चे गर्म कपड़ों में ही होली खेलने निकल पड़े। दोपहर में सूरज ने गर्मी दिखाई तो जमकर रंग और पिचकारी चली। टोलियों में लोग एक-दूसरे के घरों पर पहुंचे और होली पर्व मनाया।
होली पर्व पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जमकर हुड़दंग हुआ। होली के दिन सुबह के समय ठंड होने के कारण बच्चे गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए, लेकिन होली को लेकर उनके उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। ठंड के चलते दस बजे तक लोगों ने गुलाल से होली खेली। जब सूरज की तपिश बढ़ी और मौसम ने अंगड़ाई ली तो होली का पर्व भी अपने यौवन पर पहुंच गया। रंग की पिचकारी चलने लगी, लोग एक-दूसरे पर रंग के पानी की बाल्टियां उड़ेलने लगे। गांधी कालोनी, सुुुभाषनगर, शिवपुरी, अंकित विहार, आदर्श कालोनी, नई मंडी, पटेल नगर, द्वारिकापुरी, साकेत, कच्ची सड़क, आनंदपुरी, सरकुलर रोड, आनंद विहार, संतोष विहार, नुमायश कैंप, केशवपुरी समेत शहर भर की गली-मौहल्लों में जमकर होली खेली गई। युवा टोलियों में बंटे नजर आए और एक दूसरे पर जमकर रंग डाला। महिलाओं ने एकत्र होकर अलग-अलग स्थानों पर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। गुलाल और रंग से जमकर होली खेली। लोगों ने एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। आम घरों में इस अवसर पर मिठी गुंजिया और चाट का स्वाद लिया गया। लोगों ने जहां खुद खाया वहीं होली खेलने आए हुलियारों को भी जमकर खिलाया। होली की मस्ती में लोग पूरी तरह डूबे नजर आए। शिव चौक, खालापार, अलमासपुर, अस्पताल तिराहा, सरवट गेट, कच्ची सड़क आदि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का खौफ नहीं
मुजफ्फरनगर। होली पर लोग भूल गए कि देश में कोरोना वायरस भी पांव फैला रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने गुलाल और रंग के साथ होली खेली। लोगों ने हाथ ही नहीं मिलाए गले भी मिले। महिलाओं ने एक साथ टोलियों में नृत्य किया। लोगों में कोरोना का कोई खौफ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

एटीएम खाली होने से परेशानी
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर बैंकों की छुट्टियां होने से आम जनता पूरी तरह एटीएम पर निर्भर थी। त्योहार के चलते शहर के अधिकतम एटीएम खाली हो गए। दुल्हेंडी के दिन सभी एटीएम पर ताला लटका मिला। इस कारण आम जनता को नकदी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

नई मंडी में होली खेलती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना में होली खेलते युवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चरथावल में फाग पर रंग गुलाल उड़ाते बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें