फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाई फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रुकवाई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

मीरापुर। मुगलकालीन धरोहर बाय के कुएं पर हो रही फिल्म की शूटिंग को पुलिस ने रुकवा दिया है। फिल्म डायरेक्टर शूटिंग की अनुमति लेने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन

मुंबई की एजे फिल्म प्रोडक्शन के बैनरतले ‘खुदाई’ फिल्म की शूटिंग संभलहेड़ा पंचमुखी महादेव मंदिर व शुकतीर्थ में पूर्ण करने के बाद फिल्मी कलाकार व डायरेक्टर यूसुफ अली खान मुगलकाल की विशिष्ट धरोहर बाय के कुएं पर ग्राम गढ़ी मुझेड़ा में शूटिंग करने पहुंचे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग व एसडीएम जानसठ को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर मीरापुर थाने के एसआई करन नागर गढ़ी मुझेड़ा पहुंचे और फिल्म डायरेक्टर यूसुफ अली खान को पुरातत्व विभाग की विशिष्ट धरोहर में शूटिंग करने का अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन अनुमति पत्र न होने पर पुलिस ने तत्काल शूटिंग को रुकवा दिया। शूटिंग में बॉलीवुड के कलाकार एजे अंसारी तथा स्नेहा भारद्वाज भी आई हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें