भोपा में पर्यावरण शुद्घि को यज्ञ करते नागरिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
वातावरण शुद्धि को यज्ञ कर मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर, भोपा। शीतला माता मंदिर में होली उत्सव मनाया गया। यज्ञ कर उसमें वातावरण की शुद्धि के लिए लोगों ने आहुति दी। लोगों ने हल्दी चंदन का तिलक कर होली पर्व मनाया।
कोरोना वायरस के असर को बे-असर करने साथ ही वातावरण की शुद्धि के लिए कस्बे के शीतला माता मंदिर पर होली उत्सव मनाया गया। हल्दी चंदन का तिलक किया। वातावरण की शुद्धि के लिए बलीराम आर्य ने यज्ञ किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवादास ने कहा कि यज्ञ से दूषित वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है। वातावरण शुद्ध होने से कोरोना वायरस आदि से भी निपटा जा सकता है। सतवीर प्रजापति व उनकी पत्नी यजमान रहे। सेवादास, तरुण धीमान, राकेश कश्यप, अमरपाल सैनी, ईश्वर सिंह, जनेश्वर वालिया, विक्रांत वालिया, शिवकुमार, नागेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।