फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा 19 मार्च से सुशासन दिवस मनाएगी। पार्टी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों से जिला कमेटी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 19 मार्च से सुशासन दिवस का आयोजन होगा। 19 से 24 मार्च तक ग्राम चौपाल और घर-घर संपर्क किया जाएगा। इसी बीच शिक्षक-छात्र सम्मेलन होंगे। 21 और 22 मार्च को स्वास्थ्य आरोग्य मेले लगेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा, सुधीर सैनी, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी, नितिन मलिक, राजीव गुर्जर, सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, सचिन सिंघल, साधना, रमेश खुराना, मनीष ऐरन, तरुण पाल, रामपाल सिंह, सुनील शर्मा, हरेंद्र पाल, मनीष गर्ग, प्रदीप कुमार, यशपाल सिंह, राजीव गुप्ता, मुकेश शर्मा, सुनील सिंघल, विपुल, कोमल प्रसाद गौतम, योगेश वाल्मीकि, रजत त्यागी, अंकित उप्पल, रवि गोस्वामी, हरपाल महार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें