फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा के बाद उतरने लगे होर्डिंग्स

विज्ञापन
08द्वठ्ठद्दष्द्ध02ड्ड एवं 02ड्ढ-आचार संहिता लगने पर देर शाम बैनर और पोस्टरों पर चला प्रशासन का चाबु? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली/बुढ़ाना/शाहपुर। चुनाव की घोषणा होते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय ने नगरपालिका कर्मचारियों की बैठक कर नगर में प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स को हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। उधर ग्रामीण क्षेत्रों से होर्डिंग्स को हटाए जाने के लिए ब्लाक अधिकारियों को कहा है। बारिश के बाद भी नगरपालिका कर्मचारियों ने सड़क सहित मोहल्लों में लगे हुए होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उधर, बुढ़ाना में तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बे के सभी मार्गों, तिराहा और चौराहे पर लगे राजनीतिक पोस्टर व होर्डिंग उतरवाए। उधर, शाहपुर में कानूनगो ललित कुमार, लेखपाल वारिस अली कस्बे में पहुंचे और नगर पंचायत के लिपिक सावन कुमार, सफाई नायक राजीव मेहरा, अन्य कर्मियों को साथ लेकर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगे फ्लैक्स व होर्डिंग्स को हटवाया।
इसके अलावा चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए कोतवाली प्रभारियों को उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। नगर और देहात क्षेत्रों में रहने वाले असलाह धारों से फोन पर उनका सत्यापन कर उन्हें असलाह जमा कराए जाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चरथावल में चुनाव आचार संहिता लगते ही शनिवार शाम एसडीएम सदर परमानंद झा के नेतृत्व में नगर पंचायत और राजस्व की टीम ने कस्बे में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटवाने का अभियान चलाया। टीम ने कस्बे में मुख्य मार्ग पर गैस गोदाम के सामने से नहर तक और रोहाना तिराहे से गांधी इंटर कॉलेज तक सरकारी संपत्तियों और मुख्य मार्गों पर लगी विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाया।

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 08द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ2 में बुढ़ाना में आचार संहिता लागू होते ही हार्डिंग हटव?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें