मुजफ्फरनगर। हिंदू हितों की रक्षा, राष्ट्र भक्ति, बहन-बेटियों के सम्मान का संकल्प लेते हुए हिंदू महासंघ का शपथ समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डॉ संजीव बालियान व कपिलदेव अग्रवाल को हिंदू एकता के प्रतीक पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर हिंदुत्व की रक्षा का भार सर्वसम्मति से सौंपा गया।
कार्यक्रम में डॉ. संजीव बालियान ने हिंदू महासंघ के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 27 हिंदू संगठनों का एक प्लेटफार्म आना गौरव की बात है। उन्होंने हिंदू महासंघ को हिंदू एकता के लिए कार्य करने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि हिंदू हितों की लड़ाई लड़ने के लिए हिंदू महासंघ का गठन कर सराहनीय काम किया गया है। हिंदू महासंघ को इस संघर्ष में उनकी तरफ से हर संभव सहायता देने का वादा किया है। अध्यक्षता अतुल कुमार गर्ग टीटू ने और संचालन संयोजक सुरेंद्र मित्तल ने किया। मंच पर प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी, संयोजक बिट्टू सिखेड़ा शिवसेना, पवन सिंघल भारत रक्षा मंच, प्रवीण जैन हिंदू शक्ति संगठन, वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल, बृज बिहारी अत्री आदि ने अपने विचार रखे। मौके पर पंडित रामानुज दूबे, चमनलाल कुक्की, नवीन कश्यप, शालू सैनी, ओमप्रकाश मिश्रा, मनीष चौधरी गोलू, कशिश गोयल, कुलदीप गोस्वामी, जल सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।