फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर किसान की मौत पर हंगामा

Sat, 18 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। गन्नों से लदी भैंसा बुग्गी लेकर चीनी मिल में गन्ने तोलने जा रहा किसान हाईवे पर कैंटर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की मौके पर मौत हो गई। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। इसी दौरान पहुंचे इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाकर शांत किया।  कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी ईश्वर दयाल त्यागी (55) शुक्रवार को सुबह करीब 5:00 बजे गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी लेकर चीनी मिल पर गन्ना तौलने जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास सड़क पार करते समय पीछे से आये कैंटर ने भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से किसान ईश्वर दयाल त्यागी बुग्गी सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  सूचना पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों, परिजनों को समझाते हुए पीड़ित परिवार का किसान दुर्घटना बीमा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के पुत्र विपिन ने कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि घटना के बाद कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया था। जिसका पता लगाया जा रहा है। कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें