फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों के विरोध में हाईवे जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन
पुरकाजी में बाईपास पर हाईवे जाम करते भाकियू तोमर के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कृषि विधेयकों के विरोध में हाईवे जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू तोमर से जुड़े किसानों ने मंगलवार दोपहर हाईवे बाईपास पर धरना-प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर को 14 सूत्री ज्ञापन देकर हाईवे खोला गया। दो घंटे तक हाईवे जाम रहने से वाहनों की लाइन लग गई तथा यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि विधेयकों के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भाकियू तोमर से जुड़े सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर हाईवे स्थित बाईपास पहुंचे और गांव फलौदा कट पर हाईवे पर दरियां बिछाकर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि कृषि प्रधान भारत देश अब कुर्सी प्रधान देश बन गया है, जहां जवानों व किसानों दोनों की ही सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों के खिलाफ विधेयकों को पारित कर उन्हें छला जा रहा है। उन्होंने कृषि विधेयक वापस नहीं लिए जाने पर चक्का जाम किए जाने की चेतावनी दी। करीब दो घंटे तक चलते धरना-प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार के साथ किसान नेताओं की वार्ता के बाद उन्हें 14 सूत्री ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर हाईवे खोल दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से भाकियू तोमर गुट ने कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने, मोरना में दवा विक्रेता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने, बिजली व डीजल के दाम कम करने और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किसानों को पेंशन आदि दिए जाने की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, राममेहर सिंह फौजी, अंकित चौधरी, जावेद बाबर फरीदी, सरदार बूटा सिंह, शहजाद, बशारत खान, विकेश बालियान और आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे। धरनास्थल पर एहतियातन सीओ सदर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें