फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे समेत कई स्थानों पर जाम लगाकर विरोध

Sun, 21 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरियाणा आंदोलन का आक्रोश जिले में भी पहुंच गया है। शनिवार को जाट समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे। नेशनल हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर हरियाणा के जाटों का समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने कलक्ट्रेट में पहुंच कर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उच्च स्तरीय वार्ता कर केंद्रीय सेवाओं और हरियाणा में जाटों का आरक्षण देने, हरियाणा के आंदोलन में मरे युवकों के परिजनों को नौकरी व उचित मुआवजा देने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, शामली जिलाध्यक्ष युद्धवीर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, भाकियू नेता राकेश टिकैत आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

उधर, सरकुलर रोड पर दुपहर में युवा जाट नेताओं और छात्राओं ने एक घंटे तक जाम लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट और एसओ सिविल लाइन के समझाने पर जाम खोला गया। पराग चौधरी, अंकित सहरावत, प्रदीप अहलावत, सुधीर भारतीय, निपुल चौधरी, हर्ष राठी, रवि चौधरी, निक्की, विवेक बालियान, विनीत, राहुल चौधरी, अंकुर, आदित्य राठी, आशीष चौधरी, मनोज राठी, राहुल राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दुपहर बाद करीब चार बजे पचेंडा बाईपास पर युवको ने नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवकों को समझा-बुझा कर शांत कर जाम खुलवाया। इसके अलावा भैंसी, मोरना, जानसठ, शाहपुर में भी जाम लगाए गए। जाट समाज के धरने प्रदर्शन और सड़कों पर उतरने पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें