फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
प्राचीन देव मंदिर में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्राचीन देव मंदिर मोती महल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास देवशरण शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा सबसे न्यारी है।
कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मानव के कष्ट दूर हो जाते हैं। हमें सच्चे भाव से कथा सुननी चाहिए। राजीव गर्ग, अनिल कुमार, संजीव वर्मा, श्यामसुंदर, अनमोल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की
मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र महोत्सव में बुधवार को भक्तों ने मां दुुर्गा के दूसरे शक्ति स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की। गांधी कॉलोनी वैष्णा देवी मंदिर में भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजन किया। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन किया गया। सराफा बाजार में चल रहे दुर्गा उत्सव में प्रतिदिन यजमानों द्वारा मां भगवती का पूजन कराया जा रहा है। द्वितीय नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी को मनाने के लिए पहुंचे कृष्णगोपाल वर्मा सराफ के परिवार द्वारा भव्य पूजा अर्चना कराई गई। पंडित विजय वशिष्ठ, दिनेश वशिष्ठ व भरत वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। नरेंद्र बोस, सुशील माहेश्वरी, अशोक गोयल सर्राफ, विजय वर्मा सराफ, संदीप गर्ग, नीरज वर्मा सराफ और विकास माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें