फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा से आगे बढ़ेगा समाज ः कुंवरपाल

Sun, 06 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को शुक्रताल की गुर्जर धर्मशाला में शहीद स्मृति भवन का शिलान्यास करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रताल/मोरना। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सामाजिक, व्यवसायिक और राजनीतिक चेतना की जरूरत है। खेती-किसानी से जुड़े परिवार अपने बच्चों को उच्चशिक्षा के लिए प्रेरित करें। संगठन की एकता में ही ताकत छिपी होती है।
विज्ञापन


गुर्जर धर्मशाला शुक्रताल में शहीद स्मृति भवन का शिलान्यास करने पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह ने कहा कि समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा क्षेत्र में भावी पीढ़ी को जागरूक बनाने की जरूरत है। 21वीं सदी अर्थव्यवस्था पर आधारित है। युवाओं को व्यवसायिक और रोजगारपरक शिक्षा दिलाएं। खासकर खेती-किसानी से जुड़े परिवार शिक्षा के महत्व को समझें। उच्च शिक्षा बढ़ेगी, तभी समाज की ताकत बढ़ेगी। राजनीतिक चेतना के लिए संगठित होकर शक्ति जुटानी होगी। 

सिंह ने कहा कि अच्छे काम के लिए कभी संकोच न करें। योग्यता और क्षमता के बल पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। आजादी के आंदोलन से लेकर देश के समग्र विकास में गुर्जर समाज का अहम योगदान है। शहीदों और महापुरुषों के बलिदान से युवा शक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद स्मृति भवन के लिए 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। अध्यक्षता पशुपालन विभाग के पूर्व उपनिदेशक डॉ बीपी सिंह और संचालन सतेंद्र आर्य ने किया। मौके पर गांधी पॉलीटेक्निक के पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह, महकार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, टेकचंद वर्मा, प्रहलाद सिंह, मेनपाल प्रधान, सतीश, अनुज प्रधान, विनोद शर्मा चेयरमैन, सुशील गुर्जर, ब्रह्मपाल सिंह, करतार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें