मुजफ्फरनगर में किसान नेता जगबीर सिंह हत्याकांड में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट इलाहाबाद ने स्वीकार कर ली है। डिविजन बेंच के न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी और नंद प्रभा शुक्ला ने सुनवाई की। निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब किया गया है। अब राज्य सरकार और वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह की अलग-अलग दाखिल अपील पर एक साथ सुनवाई होगी।
किसान नेता जगबीर सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री वादी योगराज सिंह के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक माहेश्वरी ने बताया कि हाईकोर्ट पीठ के समक्ष राज्य सरकार ने अपील दाखिल थी, लेकिन वादी की तरफ से अलग से धारा 372 सीआरपीसी के तहत अपील दाखिल की गई। सुनवाई के बाद बेंच ने अपील एडमिट करते हुए निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब किया है।