फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश भी उमस भरी गर्मी से नहीं दिला पाई राहत

विज्ञापन
गांधी कालोनी से जाने वाले नसीरपुर रोड पर हुआ जल भराव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तेज बारिश भी उमस भरी गर्मी से नहीं दिला पाई राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। आकाश में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी रही। बारिश से शहर में कई स्थानों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से इस समय लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। बारिश हुई, तो कुछ देर के लिए राहत मिली। उसके बाद फिर से वही स्थिति हो गई। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे से लेकर शनिवार को सुबह नौ बजे तक होती रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम खुला तो गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन में उमस से लोग परेशान रहे। सुबह बारिश से शहर में शिव चौक सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांधी कालोनी से सुभाषनगर होकर जाने वाले नसीरपुर रोड पर जल भराव खत्म नहीं हो रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण यहां पर बरसात के बाद भी जल भराव की समस्या से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान रहे।

शहर में सुबह हुई बरसात के दौरान जाते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें