फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामी

विज्ञापन
सुबह फैले घने कोहरे में गुजरते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। घने कोहरे के कारण सोमवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कोहरे के कारण आम आदमी की दिनचर्या देर से शुरू हो पाई। ठंडी हवाओं के चलने से गलन काफी बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आए। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम गई।
सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना अधिक था कि सड़क से आम आदमी का चलना मुश्किल रहा। दोपहर तक कोहरे के हालात बने रहे। जिले में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। घने कोहरे के कारण मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। नतीजतन पचास मीटर तक का भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। बादल और सर्द हवा ने मौसम में लगातार ठंडक बनाए रखी। कोहरे और ठंड के कारण बाजार देर से खुले। सर्दी के चलते बाजारों में रौनक नहीं है। ठंड के चलते शाम के समय भी बाजार जल्द बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सर्दी का असर रोडवेज बसों पर भी पड़ रहा है। यात्रा कम ही मिल रहे है। रात्रि सेवा में बहुत कम यात्री बसों में यात्रा कर रहे है। ऐसे में परिवहन निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण यात्री कम सफर कर रहे हैं। लोग रात्रि में सफर करने से बच रहे हैं। मजबूरी में ही सफर कर रहे हैं। ऐसे में लंबी दूरी की रात्रि सेवा की कुछ बसों को दिन में चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें