फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने झुलसाया, 1.5 डिग्री बढ़ा दिन का तापमान

विज्ञापन
भीषण गर्मी में छाता लेकर गंतव्य को जाते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी के कारण लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। उमस से लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री था। रात के तापमान में भी 1.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। दिन में लू और रात के समय उमस के कारण लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ता गया दिन-रात का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
28 अप्रैल 41.3 डिग्री 22.8 डिग्री
27 अप्रैल 39.8 डिग्री 21.4 डिग्री
26 अप्रैल 38.5 डिग्री 20.8 डिग्री
बढ़ रही मरीजों की संख्या
गर्मी के कारण मौसम बीमारियां भी लोगों को घेरने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि अधिकतर मरीज डिहाइड्रशेन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें