फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में आज होगी सुनवाई

Mon, 28 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़े सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या नौ में की जा रही है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी।
आरोप था कि आंदोलनकारी कुछ महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ की गई। सीबीआई ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़े सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें