फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में नौ जनवरी को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा और बृज किशोर पत्रावली में सुनवाई हुई। सिविल जज सीनियर डिवीजन के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने अगली सुनवाई के लिए नौ जनवरी नियत की है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। शुक्रवार को अभियोजन पक्ष की ओर से बहस जारी रही। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें