फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड के दो मामलों में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड से जुड़े दो मामलों में कोर्ट आज सुनवाई करेगा। कोर्ट में सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर और सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावलियों में सुनवाई चल रही है। दोनों मामलों में कोर्ट सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

एक अक्तूबर 1994 को पृथक राज्य गठन की मांग के लिए देहरादून से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों की बसों को छपार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप पुलिस ने रोक लिया था। जिसके बाद आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।
पुलिस की फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हुई थी। जबकि कई महिला आंदोलनकारियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा था। उत्तराखंड संघर्ष समिति की याचिका पर हाईकोर्ट ने सारे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई थी।
विज्ञापन

सीबीआई की ओर से हथियारों की फर्जी बरामदगी और आंदोलनकारी का शव नहर में बहाए जाने के मामले की जांच कर छपार थाने में मुकदमा कराया था, जिसके बाद विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। दोनों ही मामलों की पत्रावली पर एसीजेएम प्रथम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट दोनों मामलों में सोमवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें